पलामू DC ने की PM आवास योजना ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा

उपायुक्त ने बैठक में लक्ष्य के विरुद्ध लंबित आवासों की जानकारी ली और लंबित PM आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे (DC Anjaneyulu Dodde) की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PM Awas Yojana Rural) को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई।

बैठक में उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा की।

उपायुक्त ने बैठक में लक्ष्य के विरुद्ध लंबित आवासों की जानकारी ली और लंबित PM आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया।

बालू ले जा रहे ट्रैक्टरों को थाना प्रभारी न रोकें

उपायुक्त को लंबित आवासों के कारणों से अवगत हुए बताया गया कि कहीं बालू की आपूर्ति ना होना तो कहीं तय मानक से बड़े आकार का घर निर्माण करना और लाभुकों का पलायन कर जाना आवासों के लंबित होने की मुख्य वजह है।

इस पर उपायुक्त ने कहा कि PM आवास निर्माण के लिए बालू ले जा रहे ट्रैक्टरों को थाना प्रभारी न रोकें।

उपायुक्त ने जिले में लंबित आवासों को पूर्ण कराने हेतु संबंधित पदाधिकारी को PM आवास के लिए बालू की आपूर्ति कराने और अन्य समस्याओं से निजात दिलाने के लिए क्षेत्र भ्रमण करने और अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Share This Article