Latest Newsझारखंडपलामू में वज्रपात से नाबालिग समेत चार की मौत

पलामू में वज्रपात से नाबालिग समेत चार की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पलामू: जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान आसमानी कहर (Sky Havoc) से नाबालिग समेत चार की मौत (Death) हो गई।

दो की मौत जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में, जबकि एक की हुसैनाबाद एवं एक की मौत (Death) चैनपुर थाना क्षेत्र में हुई है।

तीन शव का पोस्टमार्टम MRMCH मेदिनीनगर में किया गया, जबकि एक शव का अंत्यपरीक्षण हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ।

छत्तरपुर अनुमंडल अंतर्गत नौड़ीहा बाजार प्रखंड के विशुनपुर गांव के हबरुआ निवासी शिवकुमार राम की पत्नी गनौरा देवी (40) अपने खेत में घास काट रही थी।

तीन बजे अचानक गर्जन के साथ बारिश होने लगी

उसी क्रम में करीब तीन बजे अचानक गर्जन के साथ बारिश होने लगी। महिला घास उठा कर पास में महुआ के पेड़ के नीचे जाकर छिप गई। उसी दौरान व्रजपात हुआ और महिला को अपनी चपेट में ले लिया।

गांव के लोग आनन फानन में महिला के इलाज के लिए छत्तरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों (Physicians) ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना नौडीहा बाजार प्रखंड के शाहपुर पंचायत के अमावडीह में हुई। यहां के निवासी संजय यादव का पुत्र पिंटू कुमार (12) ने अपनी गाय को घर के पास खेत में घास चरा रहा था, इस क्रम में व्रजपात हुआ और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई

पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार भारती ने घटना की खबर सुनते ही घटना स्थल पर पहुंचे एवं अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी की तत्काल सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी तत्काल शव अंतिम परीक्षण के सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेज दिया।

हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर अवस्थित महुडंड पंचायत के ग्राम केमो प्रतापपुर निवासी दिनेश परहिया (32) की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई।

यह घटना 17 सितंबर रविवार की शाम छह बजे की है, जब अपने घर पर था, उस समय हल्की बारिश हो रही थी, तभी अचानक बिजली गिरी और दिनेश परहिया की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई।

नीरज कुमार सिंह की मौत हो गई

इस संदर्भ में उसके बड़े भाई सुरेश परहिया ने हुसैनाबाद थाना को सूचित किया, जिसके बाद सोमवार की अहले सुबह दिनेश परहिया के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

दिनेश परहिया की मौत की ख़बर से महुडंड पंचायत में शोक की लहर व्याप्त है, वहीं मुखिया पति सह समाजसेवी शिव शंकर यादव ने पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें हरसंभव सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिलाया।

चौथी घटना जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में हुई। यहां वज्रपात होने से रमेश कुमार सिंह का (22) पुत्र नीरज कुमार सिंह की मौत (Death) हो गई।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...