पलामू में धूम धाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, JMM ने…

आज हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में आदिवासी समाज एवं दबे कुचले लोगों का उत्थान तेजी से हो रहा है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: JMM के जिला कार्यालय में बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस (World tribal day) धूम धाम से मनाया गया।

पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह आदिवासी नेता बालकिशन उरांव, पाहन मनेश उरांव, दाऊद केरकेट्टा, दिलीप कोरबा, निरंजन सिंह चेरो ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

आदिवासियों के सम्मान में मनाया जा रहा है विश्व आदिवासी दिवस

झामुमो जिला कार्यालय में आदिवासी परंपरा के अनुसार पाहन के द्वारा शहीद वेदी की पूजा की गई और जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा (Rajendra Prasad Sinha) द्वारा वरिष्ठ आदिवासी नेताओं को पगड़ी और माला पहना कर सम्मान किया गया।

साथ ही JMM के सभी नेता, पदाधिकारी जुलूस की शक्ल में पूरे शहर का भ्रमण करते हुए स्टेशन रोड स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

जिला अध्यक्ष ने बताया JMM द्वारा पूरे झारखंड में आज आदिवासियों के सम्मान में उत्सव की तरह विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है।

यह विश्व आदिवासी दिवस संतुलित विकास और स्थिरता प्राप्त करने के लिए आदिवासी आवाज़ों को सुनने और साझेदारी को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डालता है।

हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में आदिवासी समाज तेजी से हो रहा है उत्थान

यह दिवस हमें प्रकृति की रक्षा करने और उसका सम्मान करने को सिखाता है। हेमंत सरकार ने आदिवासी समुदायों की जीवन स्थितियों में सुधार करने और उनकी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने के लिए विभिन्न उपाय अपनाए हैं, जैसे कानूनी प्रणालियों को मजबूत करना, शैक्षिक सहायता प्रदान करना, उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करना। आज हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में आदिवासी समाज एवं दबे कुचले लोगों का उत्थान तेजी से हो रहा है।

मौके पर केंद्रीय समिति सद्स्य संजीव तिवारी, सुनील तिवारी, मुन्ना सिन्हा, मनोज गुप्ता, जिला सचिव सन्नू सिद्धकी, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, उपाध्यक्ष बालकिशुन उरांव, राकेश सिन्हा, कमाल खान, जिला संगठन सचिव नवीन सिन्हा, वीरेंद्र पासवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Share This Article