Homeझारखंडझारखंड में BIRD Flu से दहशत! रामगढ़ में भी मर रहे कौए,...

झारखंड में BIRD Flu से दहशत! रामगढ़ में भी मर रहे कौए, सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: होली के ठीक पहले रांची में BIRD Flu की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य महकमा और पशुपालन विभाग (Health Department and Animal Husbandry Department) ने राज्य के सभी जिलों के लिए Alert जारी किया है।

केंद्रीय जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) के रांची स्थित सरकारी आवास में मुर्गियों की मौत के बाद कराये गए सैंपल जांच से बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है। हालांकि इसके पहले पिछले हफ्ते बोकारो में भी सैकडों मुर्गियों की मौत एवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू (Avian influenza ie Bird Flu) से होने की पुष्टि हुई थी।

केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय (Union Ministry of Fisheries and Animal Husbandry) ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक सभी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

झारखंड में BIRD Flu से दहशत! रामगढ़ में भी मर रहे कौए, सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी-Panic due to BIRD Flu in Jharkhand! Crows dying in Ramgarh too, alert issued for all districts

एक हफ्ते के दौरान लगातार मुर्गियों की मौत का सिलसिला शुरू

इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि बर्ड फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है। जरूरत है तो सतर्कता बरतने की। पशुपालन मंत्री स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जब जब बर्ड फ्लू आता है, वे तो खूब मुर्गा खाते हैं। लोगों को चाहिए कि वे मुर्गा को आग में और अधिक आंच पर पकाएं।

बता दें कि रांची के जेल मोड़ के पास केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) के आवास परिसर के अंदर सुरक्षाकर्मियों और दूसरे कर्मचारियों ने 55 से 60 की संख्या में रंगीन देसी मुर्गे-मुर्गियां पाली थी।

पिछले एक हफ्ते के दौरान लगातार मुर्गियों की मौत का सिलसिला शुरू हो गया। एक हफ्ते के दौरान 45 से ज्यादा मुर्गियों की मौत हो गई, तब संदेह होने पर पशुपालन विभाग (Animal Husbandry Department) की ओर से इनके सैंपल को जांच के लिए भोपाल भेजा गया, जहां बर्ड फ्लू होने की पुष्टि कर दी गई।

झारखंड में BIRD Flu से दहशत! रामगढ़ में भी मर रहे कौए, सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी-Panic due to BIRD Flu in Jharkhand! Crows dying in Ramgarh too, alert issued for all districts

कुल 10 किमी क्षेत्र को सर्विलांस क्षेत्र  घोषित

इधर, राज्य के पशुपालन निदेशक चंदन कुमार (Chandan Kumar) ने रांची के उपायुक्त व जिला पशुपालन पदाधिकारी को अलर्ट करते हुए इसके संक्रमण से बचाव को लेकर सारे एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

रांची में जेल मोड़ चौक के एक किमी की परिधि में मुर्गियों का सर्वे करने का निर्देश जिला पशुपालन पदाधिकारी को दिया गया है। इस दायरे में सभी मुर्गियों को मारे जाने की तैयारी है।

कुल 10 किमी क्षेत्र को सर्विलांस क्षेत्र (Surveillance Area) घोषित कर दिया गया है। इधर रामगढ़ जिले के गिद्दी सहित अन्य इलाकों में बड़ी संख्या में कौवों के मरकर जमीन पर गिरने की खबर आई है।

spot_img

Latest articles

BJP पर घुसपैठ मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप, कांग्रेस ने रोजगार और विकास पर सवाल उठाए

BJP Accused of Diverting Attention from Infiltration Issue: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सोनाल...

रांची–दिल्ली यात्रा और मुश्किल, इंडिगो उड़ानें रद्द… रेल से भी सफर सपना!

Indigo Flights Canceled: रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट्स लगातार रद्द...

झारखंड के स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा नया रूप, 354 करोड़ रुपए की मंजूरी

Jharkhand's Health Centres to Get a Facelift : केंद्र सरकार ने झारखंड के स्वास्थ्य...

रांची में बाबा साहब की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Death anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar)...

खबरें और भी हैं...