Latest Newsझारखंडपारा शिक्षकों को योग्यता के अनुसार मिलेगा वेतनमान, 61000 हजार को तीन...

पारा शिक्षकों को योग्यता के अनुसार मिलेगा वेतनमान, 61000 हजार को तीन कैटेगरी में बांटा गया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची/गिरिडिह: एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा गिरिडिह का एक शिष्टमंडल विधायक सुदिव्य कुमार सोनू से मिला। ये मुलाक़ात विधायक के गिरिडिह स्थित आवास में हुई।

शिष्टमंडल ने 15 अगस्त को नियमावली लागू करने की बात कही। शिष्टमंडल जिला अध्यक्ष नारायण महतो और मनोज शर्मा के नेतृत्व में मिला और कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई।

पारा शिक्षकों के स्थायीकरण एवं वेतनमान की मांग पर चर्चा की। कहा कि पारा शिक्षकों की स्थिति दिनों दिन दयनीय होती जा रही है।

विगत दिनों कई पारा शिक्षकों की मृत्यु हो गई किन्तु सरकार की ओर से किसी तरह का लाभ पारा शिक्षकों के परिजनों को नहीं दिया गया। इससे पारा शिक्षकों के परिवार भूखे मर रहें हैं।

विधायक ने समस्याओं से अवगत होकर कहा कि सरकार पारा शिक्षकों के प्रति गंभीर है।

उन्होंने कहा कि तमाम 61000 हजार पारा शिक्षकों को तीन कैटेगरी में योग्यता के अनुसार वेतनमान देने को लेकर काम चल रहा है। एक भी पारा शिक्षक को नहीं हटाया जायेगा।

उन्होंने ये आश्वस्त करते हुए कहा कि पारा शिक्षकों को वेतनमान मिलेगा। लेकिन 15 अगस्त तक नियमावली लागू हो जाएगी ये ज़रूरी नहीं।

विधायक ने कहा कि आने वाले एक से दो महीने में वेतनमान मिलेगा। पारा शिक्षकों ने CM हेमंत सोरेन से मुलाक़ात करने की बात कही।

विधायक ने मुख्यमंत्री से पारा शिक्षकों की मुलाक़ात को लेकर 5 अगस्त के बाद का वक़्त दिया है। ये जानकारी पारा शिक्षकों के शिष्टमंडल द्वारा दी गई गई है।

राज्य के पारा शिक्षकों को उम्मीद है कि बहुत जल्द एक बैठक मुख्यमंत्री के साथ होगी जिसमें सभी के कल्याण को लेकर चर्चा हो सकती है, जिसके बाद जल्द से जल्द नियमावली सरकार के तरफ से लागू कर दिया जायेगा।

शिष्टमंडल में बगोदर प्रखंड अध्यक्ष सुधीर प्रसाद, बिरनी से मनोज रविदास, गिरिडीह से मनोज शर्मा, बक्शी रमेश, राजकुमार, पिरटांड़ से रवि रंजन, देवेंद्र कुमार, मोहन महतो, लखन महतो, डुमरी से प्रेमचंद महतो शामिल हुए।

spot_img

Latest articles

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

JPSC न्यायिक सेवा परीक्षा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

Supreme Court verdict on Examination Dispute: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC...

खबरें और भी हैं...