Homeझारखंडपारा शिक्षक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के बाहर करेंगे अनशन

पारा शिक्षक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के बाहर करेंगे अनशन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: जिले में टेट सफल सहायक अध्यापक संघ (Tet Pass Assistant Teacher Association) के नेतृत्व में सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) (Assistant Teacher)  18 अक्तूबर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के आवास के बाहर अनशन (Fasting) करेंगे और धरना देंगे। यहां बता दें कि ये अनशन पांच दिनों तक चलेगा।

TET पास सहायक अध्यापकों में भारी आक्रोश

संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार और महासचिव मोहन मंडल ने कहा कि सरकार (Government) के गलत बयान  और वादाखिलाफी से TET पास Para Teacher (सहायक अध्यापकों) में भारी आक्रोश है।

NCTI और NEP के मानकों को पूर्ण करते हुए सरकारी शिक्षक (Government Teacher) बनने की अर्हता रखते हैं।

वार्ता के दौरान भी हेमंत सोरेन ने आश्वस्त किया था

झारखंड सरकार के महाधिवक्ता (Solicitor General) ने भी इस मामले पर पूर्व में सरकार को लिखित राय सौंपी थी कि इन्हें वेतनमान देते हुए समायोजित किया जा सकता है।इसमें कोई भी विधि अड़चन नहीं है।

दिसंबर में शिक्षा मंत्री (Education Minister) जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahato) और CM सोरेन की मौजूदगी में वार्ता के दौरान भी हेमंत सोरेन ने आश्वस्त किया था कि TET पास सहायक अध्यापकों को वेतनमान (Pay Scale) देने के विषय पर एक माह में आधिकारिक वार्ता होगी, पर10वां महीना बीतने को है और इस दिशा में अबतक कोई पहल नहीं हुई है।

जानें कार्यक्रम

18 अक्टूबर- राज्य के सभी टेट पास पारा शिक्षक मोरहाबादी मैदान में सुबह 10 बजे जुटकर तिरंगे झंडे के साथ जुलूस की शक्ल में मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर धरने पर बैठेंगे।

19 अक्टूबर- संथाल परगना के साथी धरने पर बैठेंगे।

20 अक्टूबर- उत्तरी छोटा नागपुर के साथी धरने पर बैठेंगे।

21 अक्टूबर- दक्षिणी छोटा नागपुर के साथी धरने पर बैठेंगे।

22 अक्टूबर- पलामू एवं कोल्हान प्रमंडल के साथी धरने पर बैठेंगे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...