Latest Newsबिहारबिहार पुलिस ने BJP के 59 नेताओं सहित सैंकड़ों अज्ञात कार्यकर्ताओं के...

बिहार पुलिस ने BJP के 59 नेताओं सहित सैंकड़ों अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज किया केस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: विधानसभा मार्च (Assembly March) के दौरान गुरुवार को प्रदर्शन करने वाले BJP के 59 नेताओं समेत सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ बिहार पुलिस (FIR On BJP Leaders) ने शुक्रवार को केस दर्ज किया है।

मार्च में शामिल तार किशोर प्रसाद, रेणु देवी, सांसद सुशील कुमार सिंह, नितिन नवीन, विजय कुमार सिन्हा, रामकृपाल यादव, शाहनवाज हुसैन, मंगल पांडे, सम्राट चौधरी समेत कई बड़े भाजपा नेताओं (BJP leaders) को अभियुक्त बनाया गया है।

भाजपा नेताओं पर हमला और पत्थरबाजी का आरोप लगाया गया

कोतवाली थाने में दर्ज FIR में भाजपा नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर हंगामा किया। सरकारी काम में बाधा डालने के साथ ही पुलिस के साथ मारपीट, हमला और पत्थरबाजी का आरोप भाजपा नेताओं पर लगाया गया है।

शिक्षक बहाली में गड़बड़ी, 10 लाख नौकरी और भ्रष्टाचार के मामले (Jobs and Corruption) को लेक भाजपा ने गुरुवार को विधानसभा मार्च निकाला था। जैसे ही भाजपा का मार्च डाक बंगला चौराहा पर पहुंचा पुलिस ने उसे रोक दिया।

बिहार पुलिस ने BJP के 59 नेताओं सहित सैंकड़ों अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज किया केस-Bihar Police has registered a case against hundreds of unknown workers including 59 BJP leaders

सैकड़ों अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज

इसके बाद पुलिस ने मार्च को रोकने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरा पुलिस की तरफ से वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और आंसू गैस के गोले भी दागे गए। इसके बाद डाक बंगला चौराहे इलाके में अफरा तफरी मच गई थी।

अब मजिस्ट्रैट के बयान के आधार पर पुलिस ने कोतवाली थाने में 59 भाजपा नेताओं के खिलाफ नामजद और सैकड़ों अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर पुलिसकर्मियों (Policemen) के साथ मारपीट करने के साथ ही हंगामा, पत्थरबाजी की।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...