Latest Newsबिहारविशेष राज्य के मामले में जदयू और राजद करर हे सिर्फ राजनीति:...

विशेष राज्य के मामले में जदयू और राजद करर हे सिर्फ राजनीति: पप्पू यादव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि विशेष राज्य के मसले पर भारतीय जनता पार्टी बिहारवासियों को धोखा दे रही है।

विकास के सभी आकंड़े बता रहे हैं कि बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की जरूरत हैं। आज बिहार विकास के सभी पैमानों पर सबसे नीचे हैं। बिहार के पिछड़ेपन में जदयू और राजद दोनों जिम्मेदार हैं।

पप्पू यादव ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में बिहार की बदहाली के लिए राजद और जदयू को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि आज नीतीश कुमार 16 वर्षों से भाजपा के साथ सरकार चला रहे हैं लेकिन आजतक बिहार के लिए कोई विशेष पैकेज केंद्र से नहीं ले पाए हैं।

दोनों भाई लालू और नीतीश ने इसे पॉलटिकल एजेंडा बना कर रखा है। ये सभी लोग बिहार की जनता के आंख में धूल झोंक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार के विशेष दर्जे की लड़ाई मैंने सदन से लेकर सड़कों पर लड़ी हैं। बिहार में पर्यटन और फ़ूड प्रोसिंग में सबसे निचले पायदान पर बिहार हैं।

पर्यटन के क्षेत्र में अपार सम्भावना हैं। सीता की नगरी की सरकार के द्वारा अपेक्षा की जा रही हैं।

गौतम बुद्ध, महावीर, आर्यभट्ट और सम्राट अशोक की इस धरती पर पर्यटन की अपार सम्भावना है। फ़ूड प्रोसेसिंग और पर्यटन का विकास करके रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं।

प्रेस वार्ता में जाप प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...