राष्ट्रीय लोजपा NDA के साथ, देश में नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं: पशुपति पारस

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार में पल पल बदलते राजनीति घटनाक्रम के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (National Lok Janshakti Party) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि उनकी पार्टी NDA के साथ है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक हुई, जिसमे BJP के साथ रहने का फैसला किया गया।

संसदीय बोर्ड की बैठक में पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) ने कहा कि Bihar की राजनीति में जो घटना क्रम हो रहा है यह बिहार के विकास के लिए शुभ संकेत नहीं हैं।

विश्व मे नरेंद्र मोदी जी ने देश का सर ऊंचा किया

पारस ने कहा कि देश मे Narendra Modi का कोई विकल्प नहीं है। पूरे विश्व मे नरेंद्र मोदी जी ने देश का सर ऊंचा किया है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी 2014 से ही लगातर NDA के साथ है हमारे पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान ने 2014 के लोकसभा चुनाव में NDA के साथ जाने का फैसला लिया था और तब से आज तक हम ओर हमारी पार्टी और हमारे कार्यकर्ता तथा हमारे Voters NDA गठबंधन का साथ पूरी ईमानदारी से निभाते आये हैं।

उन्होंने कहा कि आगे भी देश एवं Bihar के विकास के लिए हम NDA गठबंधन के साथ रहेंगे।’

Share This Article