Latest Newsझारखंडझारखंड के लोगों को फिलहाल नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

झारखंड के लोगों को फिलहाल नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राज्य के लोगों को अगले 5 दिनों तक गर्मी (Heat) से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावनाएं है।

मगर अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान (Temperature) में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके साथ ही उत्तर पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं लू चलने की भी संभावना है, जिनमें पलामू , गढ़वा, चतरा, कोडरमा लातेहार, और लोहरदगा जिले के इलाके शामिल हैं।

मौसम विभाग (weather department) के अनुसार बोकारो, गुमला, रामगढ़ और रांची जिले कुछ भागों में अगले कुछ घंटों में हल्के से मध्यम दर्जे के मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

इस दौरान विभाग की ओर से लोगों को सतर्क और सावधान रहने को कहा गया है। साथ ही उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की भी सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क व सावधान रहने को कहा

इस बात की जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद (Abhishek Anand) ने देते हुए बताया कि आगामी पांच दिनों में राज्य के उत्तर पूर्वी भागों देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश (Rain) की संभावना है।

ऐसी ही स्थिति दक्षिण और मध्य भाग में भी देखी जा सकती है, वहीं राज्य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ तीन से 40 kilometer प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने की भी संभावना है, जबकि राजधानी रांची (Ranchi) तथा उसके आसपास के इलाकों में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 39 से 40°C के बीच रहने व न्यूनतम तापमान 27 to 28 °C रहने की संभावना है

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...