Petrol, Diesel के दाम फिर बढ़े

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: सरकारी तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इस सप्ताह चौथी बार बढ़ोतरी की।

चार महीने से अधिक के अंतराल के बाद मंगलवार, 22 मार्च को पहली बार इन कीमतों में बदलाव किया गया था।

नई दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम में एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।

पंप की कीमतों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 98.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर है।

दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल के दाम 97.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.07 रुपये प्रति लीटर हो गए।

आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम 113.35 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 97.55 रुपये प्रति लीटर कर दिए गए।

इसके अलावा, दोनों परिवहन ईधन की कीमतें कोलकाता में भी बढ़ी हैं। पेट्रोल की कीमत बढ़कर 108.01 रुपये और डीजल की कीमत 93.01 रुपये प्रति लीटर हो गई।

चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत अब 104.43 रुपये और डीजल 94.47 रुपये प्रति लीटर है।

ईधन की कीमतें नवंबर 2021 से मंगलवार तक स्थिर रहीं, जब केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 5 रुपये और 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी।

ओएमसी ने विभिन्न कारकों जैसे रुपया से अमेरिकी डॉलर विनिमय दर, कच्चे तेल की लागत और अन्य के बीच ईधन की मांग के आधार पर परिवहन ईधन लागत में बदलाव किया है।

Share This Article