गिरिडीह में पिकअप वैन पलटी, छह घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: तिसरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत खोटो पुल के पास मुख्य सड़क पर शनिवार को सवारी पिकअप वैन (Pickup van) के अनियंत्रित होकर पलटने से छ्ह लोग घायल हो गए, जिसमें दो महिला, एक युवक व तीन बच्चे हैं।

सभी घायलों को तिसरी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गिरिडीह (Giridih) रेफर कर दिया।

घायलों में गांवा की पूनम देवी, सुनैना देवी, रंजन कुमार को गंभीर चोटें आई। घटना की जानकारी मिलते ही तिसरी पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया।

Share This Article