Latest NewsUncategorizedउत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों को टॉयलेट में मिला लंच, Video वायरल

उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों को टॉयलेट में मिला लंच, Video वायरल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर में स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में कबड्‌डी खिलाड़ियों (Kabaddi Players) को टॉयलेट में लंच (Lunch) कराने का मामला प्रकाश में आया है।

इसका एक वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो तीन दिन पहले का है। तीन दिन तक चले इस अंडर-17 स्टेट लेवल कबड्‌डी टूर्नामेंट (Under-17 State Level Kabaddi Tournament) में 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

खिलाड़ियों (Players) को जो खाना दिया गया, वह भी अच्छी क्वालिटी (Good Quality) का नहीं था। दाल, सब्जी, चावल कच्चे थे और भोजन स्वीमिंग पूल के पास बनाया गया था। मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। जांच के लिए टीम भी गठित की गई है।

कई खिलाड़ियों को खाने में रोटी भी नसीब नहीं हुई

सहारनपुर के डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम (Dr. Bhimrao Ambedkar Stadium) में 16 सितंबर को कई जिलों से बालिका खिलाड़ी (Girl Player) आई थीं। उनको दोपहर के खाने यानी लंच में अधपका चावल परोसा गया।

कई खिलाड़ियों को रोटी (Roti) भी नसीब नहीं हुई। खिलाड़ी सब्जी और सलाद से ही पेट भरती नजर आईं। चावल और पूरियां तैयार करके उन्हें शौचालय (Toilet) में रखवाया गया जहां दुर्गंध (foul smell) के कारण खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था।

मामले को लेकर गंभीर हैं सहारनपुर के जिलाधिकारी

मामले को लेकर सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा है कि मामले की जांच (Inquiry ) के आदेश दे दिए गए हैं और संबंधित व्यक्ति तीन दिनों में इसकी रिपोर्ट (Report) जमा करेंगे।

इस मामले की पूरे तरीके से जांच के बाद दोषी लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई (Appropriate Action) की जाएगी।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...