PM मोदी ने सिविल सेवा परीक्षा के सफल उम्मीदवारों को दी बधाई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2021 के सफल उम्मीदवारों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 के सभी सफल उम्मीदवारों को बधाई।

इन युवाओं को मेरी शुभकामनाएं जो भारत की विकास यात्रा के एक महत्वपूर्ण समय में अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं उन लोगों की निराशा को पूरी तरह से समझता हूं जो सिविल सेवा परीक्षा को पास नहीं कर सके लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि ये उत्कृष्ट युवा हैं जो किसी भी क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।”

Share This Article