Homeझारखंडभोपाल से PM मोदी ने रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी...

भोपाल से PM मोदी ने रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamalapati Railway Station) पर आयोजित समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (Ranchi-Patna Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रधानमंत्री ने कुल 5 वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया। झारखंड-बिहार को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है।

भोपाल से PM मोदी ने रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी PM Modi flags off Ranchi-Patna Vande Bharat Express from Bhopal

सुबह 10:53 बजे पटना हुई रवाना

यह ट्रेन सुबह 10:53 बजे पटना रवाना हुई। यह 6 घंटे में पटना तक का सफर पूरा करेगी।

रांची रेलवे स्टेशन को खुशी से झूम रहे लोगों ने वंदे मातरम् (Vande Mataram) के घोष से गुंजायमान कर दिया।

यात्रियों ने कहा कि इंतजार खत्म। ऐसा लग रहा है, जैसे फ्लाइट में बैठे हैं। Vande Bharat को पायलट के बालमुचू चला रहे हैं।

उनके साथ लोको पायलट मनोज कुमार हैं। इस ट्रेन के मैनेजर अशोक पांडेय हैं।भोपाल से PM मोदी ने रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी PM Modi flags off Ranchi-Patna Vande Bharat Express from Bhopal

कई लोग बने इस पल के साक्षी

रांची रेलवे स्टेशन पर इस पल के साक्षी झारखंड के राज्यपाल CP राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, मंत्री चंपई सोरेन, राज्यसभा सदस्य महुआ माजी, राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, स्थानीय सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, DRM और दक्षिण पूर्व रेलवे के जनरल मैनेजर अर्चना जोशी समेत कई लोग बने।भोपाल से PM मोदी ने रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी PM Modi flags off Ranchi-Patna Vande Bharat Express from Bhopal

सैनिक स्कूल के बच्चे कोडरमा से गया तक जाएंगे

वंदे भारत एक्सप्रेस में अलग-अलग स्कूलों के 100 विद्यार्थी भी सफर कर रहे हैं। इनमें से कई ने प्रधानमंत्री मोदी की पेंटिंग बनाई है।

बच्चों का कहना है कि मोदी उनके रोल मॉडल है। बच्चे प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत से इन्स्पायर हैं।

वंदेभारत से सफर करने वाले 10वीं से 12वीं में पढ़ने वाले इन बच्चों में रांची के 10, मेसरा के 30, सैनिक स्कूल के 50 हैं।भोपाल से PM मोदी ने रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी PM Modi flags off Ranchi-Patna Vande Bharat Express from Bhopal

सैनिक स्कूल के बच्चे कोडरमा से गया तक जाएंगे। बरकाकाना में विकास विद्यालय के छात्रों को हजारीबाग तक लाया जाएगा।

हजारीबाग से कोडरमा तक हजारीबाग DAV के 30 बच्चे, शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर के 20, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल कुम्हारटोली से 45 छात्र शामिल होंगे।

कल से नियमितः वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22349/22350) का 28 जून से नियमित परिचालन होगा।

यह ट्रेन पटना और रांची से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।भोपाल से PM मोदी ने रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी PM Modi flags off Ranchi-Patna Vande Bharat Express from Bhopal

बुकिंग हो गई शुरू

अधिकतम किराया 2110 रुपयेः वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में रांची से पटना के लिए वातानुकूलित चेयर कार (Air Conditioned Chair Car) का किराया 1175 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2110 रुपये है।

पटना से रांची के लिए वातानुकूलित चेयर कार का किराया 1025 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार (Executive Chair Car) का किराया 1930 रुपये होगा। इन ट्रेनों में कुल आठ कोच होंगे। बुकिंग शुरू हो गई है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...