HomeझारखंडPM मोदी की चर्चा देश ही नहीं, विदेश में भी, राजस्थान की...

PM मोदी की चर्चा देश ही नहीं, विदेश में भी, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

देवघर: BJP की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया (Vasundhara Raje Scindia) ने हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड के भ्रष्टाचार (Corruption) की चर्चा पूरे देश में है।

झारखंड में लगातार अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मिलने वाली विकास की राशि झारखंड सरकार खर्च नहीं कर पा रही है।

केंद्र की योजनाओं पर झारखंड सरकार (Government of Jharkhand) बाधा डाल रही है।

सभी 14 लोकसभा सीट इस बार BJP की झोली में

वसुंधरा मंगलवार को देवघर में मोदी सरकार के नौ साल के उपलक्ष्य में आयोजित महा जन सम्पर्क अभियान में बोल रही थी।

उन्होंने कहा कि गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे के नेतृत्व में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र (Godda Lok Sabha Constituency) विकास के मामले में मॉडल बना है।

गोड्डा में जिस तरह से विकास के काम हुए हैं, मुझे नहीं लगता है यहां आने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीट इस बार BJP की झोली में दिलाने का काम कार्यकर्ता करेंगे।

नरेन्द्र मोदी सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की चर्चा देश में ही नहीं विदेशों में भी

उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एक ऐसी सरकार बनानी है, जो खुद का नहीं, देश का विकास करे, जो खुद का नहीं, लोगों का पेट भरे, जो खुद के लिए नहीं, देश की जनता के लिए सोचे, जो खुद का नहीं, देश का भला करे और ये सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की NDA सरकार ही कर सकती है।

साथ ही कहा कि नरेन्द्र मोदी के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की चर्चा देश में ही नहीं विदेशों में भी हो रही है।

वसुंधरा ने कहा कि जनधन, उज्ज्वला, कोरोना में बिना वक्त गंवाये देशव्यापी लॉकडाउन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण, PM किसान समृद्धि, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल क्रांति, स्टार्ट अप इंडिया, मुद्रा, प्रधानमंत्री आवास, GST, 3 तलाक की समाप्ति, सर्जिकल व एयर स्ट्राइक, अनुच्छेद 370 की समाप्ति और अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का अदालती फैसला भी मोदी की बड़ी उपलब्धियां हैं।

उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आयी राजस्थान की पूर्व CM देवघर में जनसभा करने के बाद दुमका और गिरिडीह में भी जनसभा करेंगी।

spot_img

Latest articles

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

धान खरीद योजना के लिए JSFCSCL ने बैंकों से मांगा 1000 करोड़ रुपये का ऋण प्रस्ताव

रांची : झारखंड राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (JSFCSCL) ने खरीफ विपणन...

खबरें और भी हैं...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...