PM मोदी झारखंड को भी आज देंगे FM की सौगात

यह जानकारी निदेशक अभियांत्रिकी सह केंद्र प्रमुख आकाशवाणी रांची दुर्गाचरण हेंब्रम ने दी

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) आज (शुक्रवार) वर्चुअल माध्यम से देश में 91 FM ट्रांसमीटर का उद्घाटन करेंगे।

इनमें से तीन 100 वाट FM ट्रांसमीटर (FM Transmitter) झारखंड के लोहरदगा, गोड्डा और बरहरवा में स्थित है। उद्घाटन सुबह 11 बजे होगा।

सभी FM की आवृत्ति 100.1 मेगा हर्ट्ज

सभी FM की आवृत्ति 100.1 मेगा हर्ट्ज है।

यह जानकारी निदेशक अभियांत्रिकी सह केंद्र प्रमुख आकाशवाणी रांची दुर्गाचरण हेंब्रम ने दी।

मौके पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन भी उपस्थित रहेंगे।

Share This Article