Homeविदेशफ्रांस के बाद भारतीय PM नरेंद्र मोदी पहुंचे UAE, तिरंगे के रंग...

फ्रांस के बाद भारतीय PM नरेंद्र मोदी पहुंचे UAE, तिरंगे के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दुबई: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) फ्रांस की यात्रा पूरा कर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंच गए हैं। मोदी की UAE यात्रा पर दुबई का प्रसिद्ध टॉवर बुर्ज खलीफा (Tower Burj Khalifa) भारत के रंग में रंगा नजर आया।

बुर्ज खलीफा पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज (National flag) तो दिखा ही, प्रधानमंत्री मोदी का चित्र लगाकर उनके लिए स्वागत संदेश भी लिखा गया।

फ्रांस के बाद भारतीय PM नरेंद्र मोदी पहुंचे UAE, तिरंगे के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा…-Indian PM Narendra Modi reached UAE after France, Burj Khalifa painted in tricolor…

प्रधानमंत्री मोदी ने क्राउन प्रिंस का किया आभार

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय फ्रांस की यात्रा समाप्त कर एक दिन की यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे हैं।

अबू धाबी हवाईअड्डे पहुंच कर क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भारत के प्रधानमंत्री की अगवानी की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इस स्वागत के लिए क्राउन प्रिंस का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने भारत और संयुक्त अरब अमीरात के रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि उनकी इस यात्रा के बाद रिश्तों की गहराई बढ़ेगी।

फ्रांस के बाद भारतीय PM नरेंद्र मोदी पहुंचे UAE, तिरंगे के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा…-Indian PM Narendra Modi reached UAE after France, Burj Khalifa painted in tricolor…

रोशनी से प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर को भी प्रदर्शित किया गया

उधर, संयुक्त अरब अमीरात में भी प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को लेकर उत्साह है। दुनिया भर में चर्चित दुबई का प्रमुख Tower Burj Khalifa मोदी के स्वागत में भारतीय तिरंगे के रंग में रंगा दिखा।

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज (Indian National Flag) के रंग प्रदर्शित करने के साथ ही बुर्ज खलीफा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर भी जगमग रोशनी के साथ प्रदर्शित की गयी।

फ्रांस के बाद भारतीय PM नरेंद्र मोदी पहुंचे UAE, तिरंगे के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा…-Indian PM Narendra Modi reached UAE after France, Burj Khalifa painted in tricolor…

साथ ही रोशनी से प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) की तस्वीर को भी प्रदर्शित किया गया। भारतीय प्रधानमंत्री के स्वागत में प्रकाशपुंजों का प्रयोग कर वेलकम ऑनरेबल प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी ( माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत है) लिखा गया।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...