HomeUncategorizedदेशभर में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना प्रधानमंत्री का विजन:...

देशभर में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना प्रधानमंत्री का विजन: मनसुख मंडाविया

Published on

spot_img

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री Dr. मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में सरकार देशभर में स्वास्थ्य (Health) के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार सभी के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है।

देशभर में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना PM का विजन है। इसके लिए केंद्र सरकार ने पीएम-एबीएचआईएम के तहत 64,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

Dr. मंडाविया राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के NCDC प्रयोगशाला ब्लॉक-1, आवासीय परिसर और एनआरएल के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर Dr. मंडाविया ने आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश राज्यों में NCDC शाखाओं की आधारशिला भी रखी।

NCDC की शाखाएं रोग निगरानी में राज्य सरकारों का समर्थन करेंगी

Dr. मंडाविया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि Corona महामारी ने हमें संक्रामक बीमारियों से निपटने के महत्व को बताया है। ऐसे में नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (NCDC) की शाखाएं रोग निगरानी में राज्य सरकारों का समर्थन करेंगी।

राज्य की शाखाएं नई दिल्ली में NCDC मुख्यालय के साथ समन्वय करेंगी। NCDC शाखाएं अद्यतन दिशा-निर्देशों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण होंगी ताकि वैज्ञानिक रूप से सटीक जानकारी आसानी से प्रसारित की जा सके। वर्तमान में, NCDC की राज्यों में आठ शाखाएं हैं।

इनका पुनर्निमाण किया जाएगा और एंटी-माइक्रोबियल प्रतिरोध (AMR), बहु-क्षेत्रीय और कीटविज्ञान से निपटने के लिए एकीकृत रोग निगरानी गतिविधियों के लिए नई शाखाओं को जोड़ा जा रहा है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...