पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 लाख का इनामी नक्सली अरविंद भुइयां,आधुनिक हथियार…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बिहार झारखंड के सीमा क्षेत्र से गया पुलिस (Gaya Police) ने 10 लाख के इनामी भाकपा माओवादी नक्सली (CPI Maoist Naxalite) अरविंद भुइयां को दबोच लिया है।

मिल रही जानकारी के अनुसार, अरविंद भुइयां की निशानदेही पर पुलिस (Police) ने AK 47 समेत कई आधुनिक हथियार बरामद किए हैं।

गौरतलब है कि अरविंद भुइयां पर झारखंड सरकार (Government of Jharkhand) ने 10 लाख रुपये का इनाम रखा है।

वह मूल रूप से बिहार के गया जिले के सलैया थाना (Salaiya Police Station) क्षेत्र के विराज गांव का बताया जाता है।

झारखंड और बिहार के कई थानों में 100 से अधिक मामले दर्ज

बताया जा रहा है कि झारखंड और बिहार के अलग-अलग थानों में अरविंद भुइयां के खिलाफ 100 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।

अरविंद के खिलाफ झारखंड के पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, हजारीबाग और बिहार के गया और औरंगाबाद जिले में मामले दर्ज हैं।

अरविंद 30 से भी अधिक पुलिसकर्मियों को शहीद करने की घटना में शामिल रहा है।

वह पलामू, चतरा और गया सीमा की कमान संभाल रहा था।

बताया जाता है कि उसने लगातार पलामू के मनातू और बिहार के गया के सलैया के जंगलों को अपना ठिकाना बना रखा था।

Share This Article