रांची में लव जिहाद के आरोपी को पुलिस ने बिहार में दबोचा, हो गया था फरार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची पुलिस (Ranchi Police) की टीम ने लव जिहाद के आरोपी तनवीर अख्तर को बुधवार को बिहार से अरेस्ट कर लिया है।

बिहार के भागलपुर (Bhagalpur) की मॉडल ने उस पर रेप और लव जिहाद का आरोप लगाया है।

तनवीर यश मॉडलिंग एजेंसी (Tanveer Yash Modeling Agency) का संचालक है।

मॉडल द्वारा आरोप लगाने के बाद वह रांची से फरार हो गया था।

बता दें कि इस मामले में रांची पुलिस द्वारा मॉडल का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल टेस्ट (Medical Test) भी कराया जा चुका है।

पुलिस के पास कई प्रकार के सबूत

मॉडल ने मुंबई के वर्सोवा में तनवीर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। बाद में रांची के गोंदा थाना (Gonda Police Station) को इस मामले को भेज दिया गया था।

इसके बाद से रांची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के पास तनवीर अख्तर के खिलाफ कई तरह के सबूत मौजूद हैं।

साइबर सेल की मदद से यह भी पता लगाया गया है कि तनवीर अख्तर ने उक्त मॉडल का फर्जी फेसबुक अकाउंट (Fake Facebook Account) भी बनाने वाला था।

इसकी कोशिश भी उसने की थी। मुंबई गई झारखंड की स्पेशल टीम को मॉडल ने भी कई साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं।

इनके आलोक नहीं पुलिस जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है।

TAGGED:
Share This Article