झारखंड में चुनाव की ड्यूटी में बाहर गए पुलिसकर्मियों को मिलेगी 5 दिन की छुट्टी

इसे लेकर झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने अनुरोध किया था, जिसे स्वीकृत कर दिया गया है। JAP DIG ने इससे संबंधित आदेश जारी किया

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की ड्यूटी में राज्य से बाहर गए झारखंड सशस्त्र पुलिस (Jharkhand Armed Police) के जवानों और पुलिस अधिकारियों (Soldiers and Police Officers) को एक साथ पांच दिन का अनुमति अवकाश देने का आदेश जारी किया गया है।

शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) की ड्यूटी पर तैनात JAP और IRB के 10 इको कंपनी में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को पांच दिन का अनुमति अवकाश स्वीकृत किया गया है।

इसे लेकर झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने अनुरोध किया था, जिसे स्वीकृत कर दिया गया है। JAP DIG ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है।

Share This Article