Latest NewsUncategorizedPolitical Crisis Maharashtra : शिंदे खेमे के 16 विधायकों को कारण बताओ...

Political Crisis Maharashtra : शिंदे खेमे के 16 विधायकों को कारण बताओ नोटिस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: महाराष्ट्र के विधानमंडल सचिवालय ने शनिवार को एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) खेमे के 16 विधायकों को ऑनलाइन कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इस नोटिस (Notice) में इन सभी विधायकों को सोमवार तक अपना पक्ष ऑनलाइन अथवा खुद उपस्थित रहकर विधानमंडल के समक्ष रखने का आदेश दिया गया है।

शिवसेना विधायक दल की ओर से शिंदे खेमे के 16 विधायकों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप लगाते हुए विधानसभा (Assembly) उपाध्यक्ष नरहरि झिरवल से कार्रवाई की मांग की गयी है।

16 विधायकों को ऑनलाइन नोटिस जारी करते हुए अपना पक्ष रखने का आदेश दिया

विधानसभा उपाध्यक्ष झिरवल ने शुक्रवार को इन सभी अर्जियों का अवलोकन किया। इसके बाद आगे की कार्रवाई का आदेश विधानमंडल सचिवालय को दिया था।

विधानमंडल सचिवालय ने शनिवार को सभी 16 विधायकों को ऑनलाइन नोटिस (online notice) जारी करते हुए अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है।

इन सभी विधायकों ने सोमवार तक अपना पक्ष नहीं रखा तो विधानमंडल सचिवालय इनके विरुद्ध कार्रवाई कर सकता है।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...