HomeUncategorizedदेश में राजनीतिक तानाशाही हकीकत बन गई है: जयराम रमेश

देश में राजनीतिक तानाशाही हकीकत बन गई है: जयराम रमेश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

राजस्थान: कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश (JaiRam Ramesh) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी नीतियों के कारण भारत के टूटने की आशंका बढ़ गई है।

साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘देश में राजनीतिक तानाशाही हकीकत बन गई है।’

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के साथ राजस्थान (Rajasthan) पहुंचे रमेश, बाली बोरड़ा में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।

यात्रा के उद्देश्यों की बात करते हुए रमेश ने कहा, ‘‘सवाल उठाया जा रहा है कि भारत टूट नहीं रहा है तो कांग्रेस पार्टी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ क्यों निकाल रही है … तीन मुद्दे हैं, तीन चुनौतियां हैं … प्रधानमंत्री (PM) की नीयत और प्रधानमंत्री की नीतियों के कारण भारत के टूटने की आशंका बढ़ गई है।

आर्थिक विषमताएँ बढ़ गई हैं। महंगाई, बेरोजगारी, GST, हम दो हमारे दो की नीतियां … विषमताएं बढ़ रही हैं। इससे हम कमजोर हो रहे हैं और भारत के टूटने की आशंका बढ़ी है .. खतरा है।’’

रमेश के अनुसार, ‘‘दूसरी चुनौती सामाजिक ध्रुवीकरण (Social Polarization) है। सामाजिक ध्रुवीकरण को जानबूझकर चुनावी फायदे के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

धर्म के नाम पर, भाषा के नाम पर, जाति के नाम पर और प्रांत के नाम पर विभाजनकारी विचारधारा को प्रोत्साहित (Encourage) किया गया है। इससे भी भारत को खतरा है।’’

राजनीतिक तानाशाही का नतीजा है ‘वन नेशन वन मैन’

देश में राजनीतिक तानाशाही (Political Dictatorship) के हकीकत बनने की बात करते हुए कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज किया और कहा, ‘‘तीसरी बात है राजनीतिक तानाशाही हकीकत बन गई है। इस राजनीतिक तानाशाही का नतीजा है ‘वन नेशन वन मैन’ (One Nation One Man)।

एक ही व्यक्ति को सारे राजनीतिक अधिकार। संविधान को नजरअंदाज किया जा रहा है और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। इन तीन खतरों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए यह यात्रा शुरू की गई है।’’

‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) को सामूहिक प्रयास बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा किसी एक व्यक्ति की यात्रा नहीं है, यह एक सामूहिक प्रयास है… संगठन को मजबूत करने के लिए, भारतीय राजनीति को एक नई दिशा देने के लिए व हमारे देश के समक्ष आई चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए।’’

उन्होंने कहा कि इसका प्रत्यक्ष असर कांग्रेस संगठन (Congress Organization) पर हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव जिताओ यात्रा नहीं है … हम उम्मीद करते हैं कि इससे संगठन मजबूत व सक्रिय होगा और इसका फायदा हमें चुनाव में मिल सकता है।’’

‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान

रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी (Congress Party) अगले साल 26 जनवरी से 26 मार्च तक ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू करेगी। यह त्रिस्तरीय अभियान होगा जिसमें बूथ, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर से यात्रा निकाली जाएगी।

उन्होंने कहा कि यात्रा के साथ कई संस्थाएं चल रही हैं। ये वो संस्थाएं हैं जिन्होंने 2012 में सामाजिक कार्यकर्ता (Social Worker) अन्ना हजारे में हिस्सा लिया था। अब उन्हें यह अहसास हो गया है कि कांग्रेस के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा, ‘यात्रा राहुल गांधी के लिए तपस्या है, लेकिन यह कई लोगों के लिए पश्चाताप है।’

कांग्रेस पर देश को बांटने के भाजपा के आरोप पर रमेश ने कहा कि उन्हें इस तरह का आरोप लगाने का कोई हक नहीं। रमेश ने कहा, ‘‘इस विचारधारा की हमारे स्वतंत्रता संग्राम (Freedom Struggle) में कोई भूमिका नहीं रही। इस विचारधारा, इस पार्टी की हमारे संविधान को बनाने में कोई भूमिका नहीं रही। जिस विचारधारा ने 1942 में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के ‘भारत छोड़ो अभियान’ का सक्रिय, आक्रामक ढंग से विरोध किया, उसे क्या हक है ऐसी बातें करने का।’’

रमेश ने कहा, ‘‘मैं इसे गंभीरता से नहीं लेता और जैसा मैंने कहा RSS एक विभाजनकारी विचारधारा है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा नारेबाजी करने, इवेंट मैनेजमेंट करने में माहिर है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे गणतंत्र (Republic) का मूल सिद्धांत अनेकता में एकता है और इस यात्रा का मानना है कि न केवल अनेकता में एकता बल्कि अनेकता से एकता है।

अगर आप अनेकता को दबाएंगे तो एकता खतरे में पड़ जाएगी। भाजपा एकरूपता चाहती है और हम एकता चाहते हैं। हम समानता व एकता चाहते हैं भाजपा (BJP) RSS और कांग्रेस (Congress) में यही बुनियादी फर्क है।’’

रमेश ने कहा, ‘‘जो कह रहे हैं कि हम तोड़ रहे हैं यह बिलकुल गलत है। हमने कहां तोड़ा? हमने तो 1971 में पाकिस्तान को तोड़ा।’’ इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...