पूजा सिंघल मामला : मनरेगा घोटाले के केस में चार्जशीट दायर करेगी ED

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : ED राज्य में मनरेगा घोटाले (MGNREGA SCAM) के केस में चार्जशीट दायर करेगी। जांच एजेंसी ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।

चार जुलाई को ED आरोप पत्र दाखिल करेगी। इसमें निलंबित IAS पूजा सिंघल, सीए सुमन सिंह, पूजा के पति अभिषेक झा और कई DMO पर भी आरोप पत्र दाखिल होगा।

सूत्रों के मुताबिक, 2009-11 के बीच मनरेगा घोटाले से अर्जित पैसों की मनी लॉन्ड्रिंग (money laundering) हुई।

जांच में डीएमओ से पैसे लेने की बात का हुआ है खुलासा

बाद में सरकारी पद पर रहते हुए पूजा सिंघल ने डीएमओ की मिलीभगत से भी मनी लॉन्ड्रिंग की। जांच में डीएमओ से पैसे लेने की बात का खुलासा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, घोटाले से अर्जित पैसों के जरिए पल्स डायग्नोसिस सेंटर और पल्स अस्पताल (Pulse Diagnosis Center and Pulse Hospital) का निर्माण हुआ।

इसके लिए अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति की मनी लॉन्ड्रिंग की गई। जांच में इससे संबंधित तथ्य भी ED को मिले हैं। ऐसे में ED अभिषेक झा पर भी चार्जशीट कर सकती है।

खूंटी के केस में जांच हुई तो बढ़ सकती है पूजा सिंघल की परेशानी

राज्य सरकार ने खूंटी में मनरेगा घोटाले में दर्ज केस की ACB से जांच का फैसला कर लिया है। 2011 में भी मनरेगा घोटाले से जुड़े केस ACB  में ट्रांसफर किए जाने का फैसला सरकार ने लिया था, लेकिन तब इस मामले की जांच नहीं हो पाई थी।

ED की टीम खूंटी में दर्ज कांड के आधार पर ही मनी लॉन्ड्रिंग की कार्रवाई कर रही है। खूंटी के केस में जांच हुई तो पूजा सिंघल (Pooja Singhal) की परेशानी बढ़ सकती है।

ईडी को पूजा के खाते में आय से अधिक मिले थे 1.43 करोड़ रुपए

ED ने जांच में यह पाया है कि मनरेगा घोटाले के दौरान पूजा सिंघल के बैंक खाते में उनकी आय के सभी स्रोतों से 1.43 करोड़ की राशि अधिक थी।

रिमांड के दौरान पूजा से ED ने इस संबंध में पूछताछ की थी, लेकिन उन्होंने इस आय के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी एजेंसी (Agency) को नहीं दी थी।

Share This Article