देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए : संजय सेठ

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए। यह जितना जल्दी बने उतना ही अच्छा होगा।

संजय सेठ रविवार को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से जनसंख्या नियंत्रण विषय पर आयोजित परिचर्चा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि देश के लिए बहुत गंभीर विषय है। जनसंख्या नियंत्रण कानून हर हाल में आना चाहिए।

जनसंख्या नियंत्रण पर लोकसभा में उनके तीन प्रश्न लगे हुए हैं। जनसंख्या नियंत्रण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभियान चलाने की आवश्यकता है, ताकि लोग जागरूक हो सके।

इसके लिए महिलाओं को आगे आना होगा और लोगों में जागरूकता फैलाना होगा।

उन्होंने कहा कि अगर अभी इस पर नियंत्रण नहीं कर पाए तो आने वाले दिनों में बहुत ही टिकट स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। इसलिए सबको मिलकर इस दिशा में काम करने की आवश्यकता है।

Share This Article