Homeझारखंड10 सालों में मिली अज्ञात डेड बॉडी की तैयार की जा रही...

10 सालों में मिली अज्ञात डेड बॉडी की तैयार की जा रही रिपोर्ट, पहचान और निष्पादन…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर : पिछले 10 सालों में पूर्वी सिंहभूम जिले (East Singhbhum District) में मिली अज्ञात डेड बॉडी (Unidentified Dead Body) की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

हर थाने से जानकारी मांगी गई है कि इस अवधि में कितने शवों पहचाना और निष्पादित किया गया। जिला पुलिस मुख्यालय (District Police Headquarters) केस की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी जुटा रहा है।

हत्या के मामलों में अनुसंधानकर्ता ने क्या कदम उठाए, इस पर विशेष जांच की जा रही है। जिन मामलों में हत्यारों का पता नहीं चल पाया, उसके कारणों की भी जांच होगी।

मिली हैं 245 अज्ञात लाशें

रिपोर्ट बताती है कि 10 वर्षों में यहां 245 अज्ञात डेड बॉडी मिली हैं, जिनकी रिपोर्ट विभिन्न थानों में दर्ज है। कुछ शव (Dead Body) हत्या मामले के, कुछ दुर्घटना के तो कुछ संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे या नदी-नालों में मिले थे। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज किया था।

लंबित मामलों को पूरा करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए पुलिस यह कदम उठा रही है। DSP अनिमेष गुप्ता ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अज्ञात शवों का ब्योरा (Details) जुटाया जा रहा है, ताकि परिवार वालों तक शव को पहुंचाया जा सके।

इसका उद्देश्य पुराने केस के निपटारे के साथ अनुसंधान सही हुआ या नहीं, इसकी जांच करना है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...