रांची में धरती आबा बिरसा मुंडा ‘विश्वास’ रैली की तैयारी जोरों पर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश भाजपा (BJP) की पांच जून को आयोजित धरती आबा बिरसा मुंडा (Birsa Munda) विश्वास रैली को लेकर तैयारी जोरों पर है। इसे लेकर गुरुवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की तैयारी को लेकर बैठक हुई।

साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने मोरहाबादी मैदान (Morhabadi Ground) में तैयारी का जायजा लिया।

कर्तकर्ता पूरे मनोयोग के साथ रात-दिन लग जाएं

सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि पांच जून को होने वाले “धरती आबा बिरसा मुंडा विश्वास रैली” (Dharti Aba Birsa Munda Vishwas Rally) की तैयारी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता तन-मन के साथ जुट जाएं।

इस रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) शामिल होंगे। कार्यकर्ता उनकी भव्य स्वागत की तैयारी में जुट जाये।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा विश्वास रैली एक ऐतिहासिक (Historical) रैली साबित होगी। इसे लेकर कर्तकर्ता पूरे मनोयोग के साथ रात-दिन लग जाएं।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गांगोत्री कुजूर, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान आदि उपस्थित थे।

Share This Article