राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लंदन रवाना, महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू Queen Elizabeth  द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए शनिवार को लंदन, यूनाइटेड किंगडम (UK) की यात्रा पर रवाना हो गईं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार पिछले 70 साल के महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) के शासनकाल में भारत-ब्रिटेन के संबंध अत्यधिक विकसित, फले-फूले और मजबूत हुए हैं।

उन्होंने राष्ट्रमंडल के प्रमुख के रूप में दुनिया भर के लाखों लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कई नेताओं ने एलिजाबेथ के निधन पर शोक व्यक्त किया

उल्लेखनीय है कि Britain की पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और राष्ट्रमंडल राष्ट्र की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 08 सितंबर 2022 को निधन हो गया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने Queen Elizabeth के निधन पर शोक व्यक्त किया था।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारत की संवेदना व्यक्त करने के लिए 12 सितंबर 2022 को नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग का दौरा किया था। भारत में उनके सम्मान में 11 सितंबर को राष्ट्रीय शोक (National mourning) का दिन भी रखा गया था।

Share This Article