झारखंड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम : आमजन के लिए सुबह 9 बजे से 3.30 बजे तक बंद रहेगा बाबा मंदिर

देवघर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे (President Draupadi Murmu Program) पर सोमवार को देवघर पहुंचेंगी।

इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने बाबा मंदिर में विशेष तैयारी की है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि राष्ट्रपति के Deoghar आगमन के बाद बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूरी विधि व्यवस्था एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ किया जाना है। ऐसे में सोमवार के लिए मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को देखते हुए बाबा बैद्यनाथ मंदिर (Baba Baidyanath Temple) में जिला प्रशासन ने सुबह नौ बजे से दोपहर 03:30 बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश निषेध किया गया हैं।

इसके अलावा राष्ट्रपति के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कार्यक्रम (Darshan Worship Program) के बाद आम दिनों की तरह श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर खोल दिए जाएंगे।

द्रौपदी मुर्मू उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी

साथ ही श्रद्धालुओं से जिला प्रशासन (District Administration) ने निवेदन किया है कि वे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सोमवार को दर्शन पूजन के लिए इसी अनुसार अपनी योजना बनाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े ।

उल्लेखनीय है कि राज्य स्थापना दिवस की मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का Jharkhand आना हो रहा है। वे भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू भी जाएंगी।

उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा (Lord Birsa Munda) को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का झारखंड का यह पहला कार्यक्रम होगा।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker