HomeUncategorizedराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची ओडिशा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची ओडिशा

spot_img

भुवनेश्वर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) गुरुवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर Odisha  के मयूरभंज जिले में पहुंचीं।

राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा हवाई अड्डे (Kalaikunda Airport) से सुबह करीब 10.25 बजे मयूरभंज जिले के बादामपहाड़ हेलीपैड पर उतरीं, जहां ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडू और राज्य मंत्री प्रफुल्ल मल्लिक ने उनका स्वागत किया।

हेलीपैड (Helipad) पर उतरने के तुरंत बाद मुर्मू अपनी ससुराल गांव पहाड़पुर गई, जहां उन्होंने अपने पति स्वर्गीय श्याम चरण मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची ओडिशा-President Draupadi Murmu reached Odisha on a three-day visit

राष्ट्रपति नशा मुक्त ओडिशा अभियान की शुरूआत करेंगी

उन्होंने नाबार्ड द्वारा बनाए जाने वाले SLS Trust School में एक सामुदायिक केंद्र और एक कौशल विकास केंद्र की आधारशिला भी रखी। उन्होंने अपने ससुराल गांव में स्कूली छात्रों और ग्रामीणों के साथ कुछ समय बिताया।

वहां से, राष्ट्रपति का ब्रह्म कुमारी केंद्र, हाटबद्र, सतपौटिया जाने का कार्यक्रम है, जहां वह नशा मुक्त ओडिशा अभियान (Drug free Odisha Campaign) की शुरूआत करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची ओडिशा-President Draupadi Murmu reached Odisha on a three-day visit

राष्ट्रपति के रायरंगपुर के निरीक्षण बंगले में आराम करेंगी

अधिकारियों ने कहा कि वह कुछ अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने वाली हैं, जिसमें बड़ाबंधा के पास राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) फहराने वाले 100 फीट ऊंचे झंडे के उद्घाटन और रायरंगपुर के निरीक्षण बंगले में आराम करेंगी।

शुक्रवार को उनका अपने रायरंगपुर स्थित आवास पर जाने और Holiday Home में करीब 20 मिनट बिताने का कार्यक्रम है। वहां से, राष्ट्रपति के पंडित रघुनाथ मुर्मू के गांव दंडबोश और बाद में सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व (STR) जाने की भी उम्मीद है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची ओडिशा-President Draupadi Murmu reached Odisha on a three-day visit

मद्देनजर मयूरभंज जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

राष्ट्रपति शनिवार को महाराजा श्रीराम चंद्र भंजदेव (MSCB) विश्वविद्यालय, बारीपदा के दीक्षांत समारोह (Convocation) में शामिल होने वाली हैं। राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद मुर्मू का अपने गृह जिले का यह पहला दौरा है।

राष्ट्रपति के अपने गृहनगर (Hometown) की पहली यात्रा के मद्देनजर मयूरभंज जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न स्थानों पर करीब 50 प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...