राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सेना के अस्पताल में हुआ ऑपरेशन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के मोतियाबिंद (Cataracts) का सफल ऑपरेशन (Operation) रविवार को यहां सेना के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल (Research & Referral Hospital) में हुआ।

राष्ट्रपति भवन (President’s House) ,के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि ऑपरेशन सफल रहा और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

अस्पताल से दे दी गई छुट्टी

चौसठ वर्षीय मुर्मू ने 25 जुलाई, 2022 को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

बयान में कहा गया है, ‘‘मुर्मू का आज मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन सफल रहा और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।’’

Share This Article