राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रांची, इस होटल में विधायकों के साथ करेंगी बैठक

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) सोमवार दोपहर को रांची पहुंच गई हैं।

वे यहां विधायकों और सांसदों से अपने पक्ष में समर्थन मांगेंगी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट (Tweet) कर मुर्मू का स्वागत किया।

स्थानीय बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचने पर द्रौपदी मुर्मू का भाजपा नेताओं (BJP leaders) ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवरदास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और राज्य मंत्री शिक्षा अन्नपूर्णा देवी देवी सहित कई भाजपा नेता शामिल थे।

मुर्मू रांची के होटल BNR में विधायकों के साथ बैठक करेंगी

मुर्मू के रांची आगमन पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया है। सोरेन ने कहा है कि NDA से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज झारखंड आ रही हैं।

भगवान बिरसा की पावन धरती पर उनका हार्दिक स्वागत है। द्रौपदीजी को हमारी ओर से अनेक शुभकामनाएं और जोहार। मुख्यमंत्री के इस ट्वीट से यह साफ हो गया है कि झामुमो द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि मुर्मू रांची के होटल बीएनआर में भाजपा और सहयोगी दल आजसू के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगी। बैठक में भाजपा नेता हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) को लेकर चर्चा करेंगी।

Share This Article