राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन से मांगा समर्थन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने झामुमो नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फोन कर समर्थन मांगा है।

सूत्रों के मुताबिक द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को फोन किया। उन्होंने हेमंत सोरेन से राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा का समर्थन मांगा।

उधर, झामुमो में अनिर्णय की स्थिति है। पार्टी नेताओं की शनिवार को राजधानी रांची में एक बैठक हुई लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी।

हां, यह तय जरूर हुआ कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मिलकर अपनी बात रखेंगे। इसके बाद समर्थन के मुद्दे पर फैसला होगा।

झामुमो को फैसला लेने में आ रही परेशानी

द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा का झारखंड से गहरा संबंध रहा है। द्रौपदी मुर्मू जहां झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं, वहीं यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) हजारीबाग से सांसद रह चुके हैं।

द्रौपदी मुर्मू को भाजपा ने यहां राज्यपाल बनाया था। वह पहली आदिवासी महिला थीं, जिन्हें यहां का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल शानदार रहा।

उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य यहां किए हैं। वह झारखंड से सटे ओडिशा (Odisha) की रहने वाली हैं। संताल आदिवासी समुदाय से आती हैं।

Share This Article