Latest NewsUncategorizedविजयवाड़ा डिवीजन में प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़ी

विजयवाड़ा डिवीजन में प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़ी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

अमरावती : दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) जोन के विजयवाड़ा डिवीजन में नॉन सबअर्बन ग्रुप (एलएसजी) या गैर-उपनगरीय समूह के रूप में वर्गीकृत अधिकांश रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत अधिकतम 30 रुपये तक बढ़ा दी गई है।

रेलवे जोन के एक अधिकारी ने कहा, सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों (गैर-उपनगरीय समूह एनएसजी 1 से 3) पर संशोधित प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 30 रुपये होगी।

इस श्रेणी में दस रेलवे स्टेशन आएंगे, जो कि विजयवाड़ा, गुडूर, नेल्लौर, ओंगोले, तेनाली, एलुरु, राजामहेंद्रवरम, समरालाकोटा, काकीनाड़ा टाउन और भीमावरम टाउन हैं। इनमें प्लेटफॉर्म टिकट के लिए 30 रुपये चुकाने होंगे।

इनके अलावा, एनएसजी 4 और 5 की श्रेणी के तहत आने वाले 32 स्टेशनों में इनकी कीमत 32 रुपये होगी।

एनएसजी 4 के तहत आने वाले 10 स्टेशन : चिराला, ताड़ेपल्लीगुड़म, निदादावोलू, काकीनाड़ा पोर्ट, तुनी, अन्नावरम, अनाकापल्ले, भीमावरम जंक्शन, नरसापुरम और गुडीवाडा हैं।

एनएसजी 5 की श्रेणी के तहत आने वाले 22 स्टेशन : वेदयापलेम, बित्रगुनता, कावली, सिंगारयाकोंदा, बापतला, निदुबरोलू, नुजिवीडू, पोवेर्पेट, कोव्वुर, गोदावरी, द्वारापुदी, अनापर्ति, पीथापुरम, नर्सीपटनम रोड, येल्लामंचिली, तनुकू, वीरावासरम, पलाकोलू, अकिविदु, कैकालुरु, पेड़ना, मछल्लीपट्टनम हैं।

इस बीच, एनएसजी- 6 की श्रेणी के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतें 10 रुपये तक जारी रहेंगी।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...