Latest Newsझारखंडवासेपुर के प्रिंस खान की पुलिसवालों को धमकी, कहा- परिवार को छुआ...

वासेपुर के प्रिंस खान की पुलिसवालों को धमकी, कहा- परिवार को छुआ तो धनबाद में ला देंगे तबाही

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: नन्हें हत्याकांड में फरार चल रहा वासेपुर का प्रिंस खान सोशल मीडिया का खूब सहारा ले रहा है।

उसके द्वारा गुरूवार को ताजा जारी किए गए वायरल वीडियो में कई तरह के नसीहत के साथ धनबाद के SSP से कहा गया है कि उसके परिवार को नाहक परेशान किया गया तो कश्मीरी सेब (बम से तात्पर्य) बरसा कर तबाही ला देंगे।

नसीहत, ज्ञान देता हुआ वीडियो

इस बार प्रिंस खान ने तीन क्लिप में वीडियो जारी किया है। इसके पहले जब भी वह वीडियो जारी करता था, उसका तेवर अलग होता था जबकि इस बार वह नसीहत, ज्ञान देता हुआ वीडियो जारी किया है। थाना स्तर के पुलिस वाले कैसे किसी को अपराधी बना देते हैं, यह भी कहा गया है।

प्रिंस खान धनबाद पुलिस की बढ़ती दबिश से परेशानी महसूस करता दिख रहा है।

पुलिस दबिश का ही परिणाम है कि उसके समर्थक कोर्ट में सरेंडर करते जा रहे हैं। जानकार बताते हैं कि अब पुलिस फरार चल रहे प्रिंस खान के यहां कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने के तैयारी में जुट गई है।

वायरल वीडियो में एसएसपी से कहा गया है कि सबका परिवार होता है। मेरे परिवार को बेवजह परेशान किया गया तो जहां तहां कश्मीरी बम गिराऊंगा, निर्दोष लोगों की जानें जाएगी, जिसके लिए सरकार नहीं जिला प्रशासन जिम्मेवार होगा।

उसने यह भी कहा कि कोयला, लोहा, निगम, डीआरएम, जमीन कारोबारी उसके टार्गेट में हैं। डॉक्टर तो भगवान होता है, हम भगवान से नही टकरा सकते।

spot_img

Latest articles

यूनिटेक के सीईओ अशोक कुमार यादव का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा

नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड के निदेशक मंडल ने कंपनी के मुख्य...

बजट सत्र के पहले दिन स्पीकर रवींद्रनाथ महतो से मिले सीएम हेमंत सोरेन

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने...

एआई समिट पीआर का तमाशा बन गया: राहुल गांधी

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ 2026...

गलगोटिया विश्वविद्यालय को एआई शिखर सम्मेलन प्रदर्शनी से तुरंत स्टॉल खाली करने को कहा गया : सूत्र

नयी दिल्ली : ‘एआई समिट एक्सपो’ में प्रदर्शित ‘रोबोटिक डॉग’ को लेकर उठे विवाद...

खबरें और भी हैं...