Latest NewsविदेशJoe Biden के सऊदी अरब पहुंचने पर Prince सलमान ने किया स्वागत

Joe Biden के सऊदी अरब पहुंचने पर Prince सलमान ने किया स्वागत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जेद्दा: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden ) शुक्रवार को सऊदी अरब पहुंचने पर सऊदी अरब के वली अहद (Crown Prince) मोहम्मद बिन सलमान ने शाही महल में राष्ट्रपति जो बाइडेन का स्वागत किया। दोनों की यह पहली मुलाकात है।

जानकारी के अनुसार बाइडेन वली अहद मोहम्मद और अन्य सलाहकारों के साथ होने वाली बैठक से पहले सऊदी अरब के शाह सलमान से मुलाकात कर सकते हैं।

शाह सलमान, मोहम्मद बिन सलमान के पिता हैं। सऊदी अरब में मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर अमेरिकी आलोचनाओं का सामना करने के बावजूद दोनों देश अपनी दीर्घकालिक साझेदारी को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

जो बाइडेन (Joe Biden ) ने सऊदी अरब के शक्तिशाली क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पर खशोगी की हत्या का आदेश देने का आरोप लगाया था।

इस दौरे से सऊदी अरब कच्चे तेल की कीमतों में कटौती करने को राजी हो जाएगा

उन्होंने कहा था कि सऊदी अरब का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बॉयकाट किया जाना चाहिए।लेकिन इसके बावजूद जो बाइडेन आज सऊदी अरब का दौरा कर रहे हैं।

उन्हें आशा है कि उनके इस दौरे से सऊदी अरब कच्चे तेल की कीमतों में कटौती करने को राजी हो जाएगा। कई यूरोपीय नेताओं ने भी बाइडेन के नक्शेकदम पर चलते हुए 2018 में इस्तांबुल में सऊदी दूतावास में खशोगी की हत्या (Khashoggi’s Murder) को लेकर सऊदी की निंदा की थी, लेकिन वो भी मानते हैं कि इस वैश्वित ऊर्जा दिग्गज को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden ) ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि फलस्तीनियों के लिये स्वतंत्र राष्ट्र अभी दूर की कौड़ी लग सकता है क्योंकि पश्चिमी तट की यात्रा के दौरान उन्होंने अधर में लटकी शांति प्रक्रिया को लेकर निराशा का सामना किया।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...