प्रियंका गांधी ने रद्द किया यूपी दौरा, अचानक लौटीं दिल्ली

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा ने अपना दौरा रद्द कर दिया है और दिल्ली लौट आई हैं। इसकी जानकारी गुरुवार को पार्टी के एक नेता ने दी।

प्रियंका उत्तर प्रदेश में पार्टी के पुनरुद्धार की रणनीति पर चर्चा करने के लिए दो दिवसीय नव संकल्प शिविर में भाग लेने के लिए बुधवार को लखनऊ पहुंची थीं।

उनके अचानक दिल्ली लौट जाने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन सूत्रों की मानें, तो उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के कोविड 19 से पॉजिटिव होने की खबर सुनने के बाद दिल्ली जाने का फैसला किया है।

कोई भी कार्यक्रम और बैठकें रद्द नहीं की गई

प्रदेश कांग्रेस मीडिया के उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव (Pankaj Srivastava) ने कहा, हां, वह नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या बैठकें गुरुवार को भी जारी रहेंगी, श्रीवास्तव ने कहा, हमारे राष्ट्रीय सचिव यहां हैं और बैठकें जारी है। प्रियंका जी के कार्यक्रम के अलावा कोई भी कार्यक्रम और बैठकें रद्द नहीं की गई है।

Share This Article