HomeUncategorizedप्रियंका गांधी ने अग्निपथ के खिलाफ प्रदर्शन की अगुवाई की, कहा- इस...

प्रियंका गांधी ने अग्निपथ के खिलाफ प्रदर्शन की अगुवाई की, कहा- इस सरकार को गिराइए

Published on

spot_img

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा ने रविवार को यहां जंतर-मंतर पर अग्निपथ योजना के खिलाफ पार्टी के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई की।

प्रियंका गांधी ने कहा, युवाओं से अधिक देशभक्त कोई नहीं है। मुझे जब उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किया गया था, तब मैंने कई युवाओं से बात की थी।

मैंने युवाओं को देखा, जो सेना में भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे थे। कई ने कहा कि अब कोई उम्मीद नहीं रह गई है और अब वे गन्ना बेचेंगे।

युवाओं से अपील करते हुए कांग्रेस महासचिव (Congress General Secretary) ने कहा, लोकतांत्रिक तरह से, शांतिपूर्वक, अहिंसा, सत्य के मार्ग पर चलकर इस सरकार को खत्म कीजिए।

इस सरकार को गिराइए। ये आपका मकसद होना चाहिए कि आपके देश में एक ऐसी सरकार बने, जो सच्ची देशभक्ति दिखाए, जो देश की संपत्ति को सुरक्षित रखे और जो देश को आगे बढ़ाए।

पार्टी के इस सत्याग्रह में कांग्रेस के कई शीर्ष नेता शामिल हुए और उन्होंने अग्निपथ योजना वापस लिए जाने की मांग की।

प्रियंका गांधी ने कहा…

कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि यह योजना युवाओं के लिए अच्छी नहीं है और उसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।

प्रियंका गांधी ने कहा, आप सेना में जाने का सपना देखते हैं। आप सीमा पर शहीद होने का सपना देखते हैं, आपसे अधिक देशभक्त कोई नहीं है।

आप बस नकली देशभक्तों को पहचानिए। सरकार की नीयत पहचानिए। आप चाहे जो प्रदर्शन करें, आप बस उसे शांतिपूर्ण तरीके से करें लेकिन आप रूके नहीं, थके नहीं। कांग्रेस (Congress) का हर सिपाही आपके साथ है।

उन्होंने कहा, यह सरकार आपके लिए नहीं है। यह बड़े कॉरपोरेट के लिए है। यह सत्ता में रहने की पूरी योजना है। कई उद्योग बंद हो गए, जो आपको रोजगार दे सकते थे। अब आपका सेना में जाने का सपना भी चूर-चूर हो गया।

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों (security forces) की तैनाती की गई थी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...