रामगढ़ में अंबेडकर जयंती पर निकली शोभायात्रा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 32 वीं जयंती पर गुरुवार को विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने शहर के थाना चौक स्थित अंबेडकर जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस दौरान अनुसूचित जाति उत्थान परिषद के जिलाध्यक्ष मनोज राम, पूर्व जिलाध्यक्ष समाजसेवी राजेंद्र नायक ने बाबा भीमराव अंबेडकर जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि

बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवनी को पढ़कर एवं उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है। तभी हमारा भारत देश आगे और विश्व विजेता बनेगा।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम सभी को आगे आने की जरूरत है। शोभायात्रा में जिलाध्यक्ष मनोज राम, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र नायक, संजीत सिंह, राजेश ठाकुर, नगर अध्यक्ष अविनाश राम, धीरज राम, मनोज राम, मुकेश नायक, अशोक पासवान, मधु राम, फूलचंद राम सहित समाज के कई लोग शामिल थे।

Share This Article