Latest NewsUncategorizedपैगंबर विवाद : जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन के मामले में दो...

पैगंबर विवाद : जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन के मामले में दो गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: दिल्ली के जामा मस्जिद (JAMA Masjid) के बाहर विरोध प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी।

आरोपी की पहचान मोहम्मद नदीम (43) और फहीम (37) के रूप में हुई है, दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन्हें शनिवार देर रात गिरफ्तार किया।

DCP (सेंट्रल) श्वेता चौहान ने कहा कि प्रदर्शनकारियों (Protesters) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत 10 जून को मामला दर्ज किया गया।

10 जून को मामला दर्ज

हालांकि, पुलिस ने अब FIR में धारा 153 ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिकूल कार्य करना) को भी जोड़ लिया है।

शुक्रवार को पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान को लेकर भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने जामा मस्जिद के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया था।

जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी (Shahi Imam Ahmed Bukhari) ने कहा कि विरोध के लिए किसी भी तरह का आह्वान नहीं किया गया था। वह नहीं जानते कि ये प्रदर्शनकारी कौन थे।नूपूर शर्मा द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान ने एक अंतरराष्ट्रीय हंगामा खड़ा कर दिया है।

अफगानिस्तान, पाकिस्तान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत, बहरीन, इंडोनेशिया और ईरान समेत कई मुस्लिम देशों के साथ-साथ इस्लामिक सहयोग संगठन ने आधिकारिक तौर पर उनके बयानों का विरोध किया और माफी की मांग की है।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...