पैगंबर मोहम्मतद विवाद : कोलकाता पुलिस ने नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: कोलकाता पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) पर विवादित टिप्पणी करने के संबंध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

जिंदल (Jindal) को जांच में सहयोग देने के लिए नोटिस भी भेजा गया है। इससे पहले मुम्बई, ठाणे और दिल्ली पुलिस ने भी जिंदल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

जिंदल को भाजपा से बर्खास्त कर दिया गया

सूत्रों ने रविवार को बताया कि कोलकाता के जोरासांको पुलिस (jorasanko police) थाने में जिंदल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिंदल को नोटिस मिलने के सात दिन के भीतर थाने में पेश होने का निर्देश दिया गया है।

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में जिंदल को भाजपा (BJP) से बर्खास्त कर दिया गया था।

Share This Article