Latest Newsबिहारबिहार में अग्निपथ योजना का विरोध जारी, प्रदर्शनकारियों के निशाने पर रेलवे,...

बिहार में अग्निपथ योजना का विरोध जारी, प्रदर्शनकारियों के निशाने पर रेलवे, ट्रेनों में लगाई आग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार में सेना भर्ती में अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) का विरोध लगातार तीसरे दिन शुकवार को भी जारी है।

सुबह पांच बजे ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी विभिन्न रेलवे स्टेशनों (railway stations) पर पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस क्रम में उनके निशाने पर ट्रेन और रेलवे स्टेशन हैं। समस्तीपुर में प्रदर्शनकारियों ने जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगा दी।

अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती का विरोध करते प्रदर्शन कर रहे युवा शुक्रवार को सुबह-सुबह हावड़ा दिल्ली लाइन पर डुमरांव स्टेशन के पास ट्रेनों को रोक दिया।

समस्तीपुर में जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में उपद्रवियों ने आग लगा दी। ट्रेन की दो बोगी जलकर खाक हो गई। लखीसराय में भी प्रदर्शनकारी सुबह से हाथ में डंडे लिए स्टेशन पहुंच गए और जमकर तोडफोड की।

इस क्रम में एक ट्रेन (Train) में भी आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों के धरना और प्रदर्शन के कारण रेल परिचालन में असर पड़ा है।

बक्सर में शुक्रवार को तीसरे दिन प्रदर्शनकारी रेल पटरियों (rail tracks) को अपना निशाना बनाया। डुमरांव स्टेशन पर रेलवे पटरी पर प्रदर्शनकारी पांच बजे ही पहुंच गए और उसे जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों को रेल और जिला प्रशासन समझाने में जुटी है।

आयु सीमा को 21 साल से बढ़ाकर 23 साल करने का फैसला किया

इससे पहले बुधवार और गुरुवार को राज्य के अधिकांश जिलों में अग्निपथ योजना का विरोध हुआ था। छात्र सेना में चार साल की भर्ती वाली इस योजना से नाराज हैं।

छात्रों का कहना है कि चार साल की नौकरी के बाद 25 प्रतिशत छात्रों को तो नौकरी मिल जाएगी लेकिन 75 फीसदी लोग बेरोजगार हो जायेंगे।

कई राज्यों ने पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को प्राथमिकता देने की घोषणा की है। कई विभागों ने भी इन लोगों की प्राथमिकता देने की घोषणा की है।

इस बीच, केंद्र सरकार (Central government) ने अग्निपथ योजना के लिए ऊपरी आयु सीमा को 21 साल से बढ़ाकर 23 साल करने का फैसला किया है।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...