पंजाब मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, देंगे इस्तीफा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के संकेत मिलने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है।

माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में चन्नी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

गुरुवार को विधानसभा चुनाव के परिणामों के रुझान में राज्य में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने के संकेत के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

माना जा रहा है कि इस बैठक के चन्नी पंजाब सिविल सचिवालय से सीधे राजभवन जाएंगे और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

इसके बाद पंजाब में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Share This Article