पुतिन शर्त के साथ बात करने को तैयार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मास्को: रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के लिए सशर्त बातचीत करने के लिए तैयार हैं।

यह बात राष्ट्रपति के क्रेमलिन कार्यालय ने कही है। साथ ही रूस ने यूक्रेन (Ukraine) से सेनाओं की वापसी की शर्त को खारिज कर दिया है।

कहा है कि इस शर्त पर वार्ता मंजूर नहीं है। रूस की यह प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) जो बाइडन द्वारा पुतिन से सीधी वार्ता की इच्छा जताने के बाद आई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पुतिन के साथ बातचीत की इच्छा जताई थी

क्रेमलिन कार्यालय (Kremlin Office) ने कहा है कि इसके लिए पश्चिमी देशों को रूस की कुछ मांगें माननी होंगी। उल्लेखनीय है कि बाइडन ने कहा था कि यूक्रेन युद्ध की समाप्ति के लिए वह राष्ट्रपति पुतिन (President Putin) से वार्ता के लिए तैयार हैं।

अमेरिका के दौरे पर गए फ्रांस (France) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से वार्ता के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) में पुतिन के साथ बातचीत की इच्छा जताई थी।

Share This Article