Latest Newsविदेशपुतिन मास्को में और जेलेंस्की कीव में मुझसे मिलें : गुटेरेस

पुतिन मास्को में और जेलेंस्की कीव में मुझसे मिलें : गुटेरेस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने रूस और यूक्रेन के दोनों नेताओं से कहा है कि वह अपने पड़ोसी देश में रूस के विशेष सैन्य अभियान के बाद शांति स्थापित करने के कदमों पर चर्चा करने के लिए उनसे मिलें।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बुधवार को बताया कि संयुक्त राष्ट्र में रूस और यूक्रेन को मंगलवार दोपहर अलग-अलग पत्र भेजे गए थे। इन पत्रों के जरिए उन्होंने पुतिन से मॉस्को में और जेलेंस्की से कीव में मिलने के लिए कहा है।

दुजारिक ने कहा, महासचिव ने कहा, इस बड़े संकट और परिणाम के समय, वह यूक्रेन में शांति लाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार पर बहुपक्षवाद के भविष्य पर चर्चा करना चाहते हैं।

प्रवक्ता ने कहा, उन्होंने कहा कि यूक्रेन और रूसी संघ दोनों संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक सदस्य हैं और हमेशा से इस संगठन के मजबूत समर्थक रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी ने आह्वान करते हुए मंगलवार को कहा, ईसाई पवित्र सप्ताह के दौरान मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए कॉरिडोर को खोलने की अनुमति दें और यूक्रेन में चल रही लड़ाई को चार दिन के लिए रोक दें।

प्रस्तावित सीजफायर के दौरान, गुटेरेस ने कहा, नागरिकों को टकराव के वर्तमान या अपेक्षित क्षेत्रों से निकाला जाएगा और मानवीय सहायता मारियुपोल, डोनेट्स्क, लुगांस्क और खेरसॉन जैसे स्थानों में पहुंचायी जाएगी।

spot_img

Latest articles

राज्यसभा की 37 सीट के लिए 16 मार्च को होंगे द्विवार्षिक चुनाव

नयी दिल्ली : दस राज्यों में राज्यसभा की 37 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव...

पुलों के टूटने पर हाईकोर्ट सख्त, ग्रामीण विकास विभाग को अंतिम मौका

High Court strict on Collapse of Bridges : झारखंड हाईकोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

खबरें और भी हैं...