HomeUncategorizedराहुल और प्रियंका सिद्धू को दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी, फोन पर...

राहुल और प्रियंका सिद्धू को दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी, फोन पर की बात

Published on

spot_img

नई दिल्ली: नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) जेल से बाहर आ गए हैं।

हालांकि अभी तक पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के किसी बड़े नेता ने उनसे मुलाकात नहीं की है वहीं कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व का सिद्धू से लगाव बरकरार है।

सूत्रों के अनुसार, रविवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने नवजोत सिंह सिद्धू से फोन पर बात की। इसके बाद से पंजाब कांग्रेस में हलचल की तरह माहौल है।राहुल और प्रियंका सिद्धू को दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी, फोन पर की बात Rahul and Priyanka can give big responsibility to Sidhu, talk on phone

लड़नी होगी सियासी जंग

वैसे नवजोत सिंह सिद्धू का अगला सियासी सफर आसान नहीं रहने वाला है। कांग्रेस में मुकाम बनाने के लिए उनको सियासी जंग लड़नी होगी।

Punjab Congress के सीनियर नेता उन्हें पहले ही विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में पार्टी की हार का जिम्मेदार ठहरा चुके थे।

जबकि पिछली कांग्रेस सरकार (Congress Government) के दौरान सिद्धू जिस भूमिका में रहे, वह पार्टी में दोबारा बड़ी भूमिका चाहेंगे।

पूर्व प्रदेश प्रधान को कांग्रेस आलाकमान का वरदहस्त हासिल है। पंजाब में ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के समय राहुल गांधी भी नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की बात कह चुके हैं।राहुल और प्रियंका सिद्धू को दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी, फोन पर की बात Rahul and Priyanka can give big responsibility to Sidhu, talk on phone

कांग्रेस में गुटबंदी तेज

पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने जिन्हें दरकिनार कर रखा है उन्होंने सिद्धू के साथ कंधे से कंधा मिला लिया है।

खासकर PPCC के 3 पूर्व प्रधान सिद्धू के गले लग गए हैं। समीकरण ऐसे बनते जा रहे हैं कि निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में कांग्रेस में गुटबंदी तेज होने की प्रबल संभावना बन गई है।राहुल और प्रियंका सिद्धू को दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी, फोन पर की बात Rahul and Priyanka can give big responsibility to Sidhu, talk on phone

नवजोत सिंह सिद्धू थे पटियाला जेल में बंद

यह किसी से छिपा नहीं है जितनी देर नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला जेल (Patiala Jail) में बंद थे, उनसे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Congress Committee) के तीन पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह केपी, BB राजिंदर कौर भट्ठल, शमशेर सिंह दूलो लगातार मुलाकात करते रहे हैं।

सिद्धू ने इन्हीं नेताओं के साथ लगातार अपनी आगामी रणनीति (Upcoming Strategy) पर मंत्रणा की।

दूलो राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं और अबकी बार कांग्रेस ने उन्हें संसद में नहीं भेजा।

spot_img

Latest articles

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्मृति ईरानी की 10वीं-12वीं की मार्कशीट पर RTI आदेश किया रद्द

New Delhi News: दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के उस...

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला!, PM मोदी की डिग्री पब्लिक करने के लिए DU बाध्य नहीं

New Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि...

TMC विधायक जीवन कृष्ण साहा ED रेड में दीवार कूदकर भागे, खेत से गिरफ्तार

ED raid!: पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले (Teacher Recruitment Scam) की जांच कर...

निक्की हेली की भारत को सलाह, रूसी तेल पर ट्रंप की चेतावनी को गंभीरता से लें, व्हाइट हाउस के साथ जल्द करें समाधान

Washington News: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने भारत को...

खबरें और भी हैं...

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्मृति ईरानी की 10वीं-12वीं की मार्कशीट पर RTI आदेश किया रद्द

New Delhi News: दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के उस...

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला!, PM मोदी की डिग्री पब्लिक करने के लिए DU बाध्य नहीं

New Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि...

TMC विधायक जीवन कृष्ण साहा ED रेड में दीवार कूदकर भागे, खेत से गिरफ्तार

ED raid!: पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले (Teacher Recruitment Scam) की जांच कर...