Latest Newsक्राइमगुमला में किसानों को नकली खाद बेचने के मामले में छापेमारी, लाखों...

गुमला में किसानों को नकली खाद बेचने के मामले में छापेमारी, लाखों रुपये का नकली खाद बरामद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गुमला: गुमला के किसानों को नकली खाद (Fake Fertilizer) बेचने का मामला शनिवार को सामने आया है। इस मामले में लाखों रुपये के नकली खाद बरामद हुए हैं।

किसानों को बेवकूफ बना कर नकली खाद-बीज की बिक्री करने वाले मुनाफाखोर व्यवसायी गोपाल साबू के मेनरोड स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठान धरती धन सहित अन्य ठिकानों में शनिवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद,थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में छापामारी की गई।

छापेमारी के दौरान दुकान से विभिन्न कंपनियों (Different Companies) के बड़ी संख्या में नये और खाली बोरियां, सिलाई मशीन, प्रिंटर आदि बरामद किया गया है।

दुकान व गोदामों को सील कर दिया गया

इस संबंध में SDO रवि आनंद ने बताया कि इस दुकान से खाद के अवैध कारोबार किये जाने की सूचना मिली थी।

इस दुकान के अलावा गोपाल साबू के दुंदुरिया मुहल्ले स्थित गोदाम में भी छापामारी (Raid) की गई। वहां ऑरिजनल खाद के साथ नकली खाद को मिलाकर पैकिंग किया जा रहा था। इसके बाद गोदाम में रखे हजारों पैकेट खाद को सील कर दिया गया है।

वहीं बाजार समिति परिसर स्थित गोदाम में भी छापामारी किये जाने की सूचना है। दुकान के संचालक गोपाल साबू को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा जब्त खाद की गुणवता की जांच की जाएगी। उनके सत्यापन (Verification) के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुकान व गोदामों को सील कर दिया गया है।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...