Railway Teacher Recruitment 2022 : इस स्कूल में शिक्षक बनने का मौका, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: पश्चिम रेलवे (Western Railway Recruitment 2022) के रेलवे सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक (Railway Teacher Recruitment 2022) पदों पर भर्ती निकाली गई है।

इस भर्ती के जरिए मुंबई डिवीजन के वनसाड़ रेलवे सेकेंडरी स्कूल में रिक्त शिक्षक पदों पर बहाली की जाएगी।

पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 12 अप्रैल 2022 को आयोजित वॉक इन इंटरव्यू में सम्मिलित हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें सभी निर्धारित डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाने होंगे।

पदों का विवरण

भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के मुताबिक, मैथ, साइंस, संस्कृत, सोशल साइंस, फिजिकल एजुकेशन जैसे विषयों के लिए टीजीटी, कंप्यूटर साइंस एवं असिस्टेंट टीचर पदों पर वेकेंसी निकाली गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां

वॉक इन इंटरव्यू की दिनांक- 12 अप्रैल 2022

शैक्षणिक योग्यता

टीजीटी पदों के लिए प्रासंगिक विषयों में ग्रेजुएशन एवं बीएड डिग्री धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

वही प्राइमरी टीचर पदों के लिए 12वीं उत्तीर्ण के साथ बीटीसी की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं। साथ ही टीईटी परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 12 अप्रैल 2022 को आयोजित वॉक इन इंटरव्यू में सम्मिलित हो सकते हैं।

इसके लिए उन्हें सभी निर्धारित डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाने होंगे। वॉक इन इंटरव्यू, ‘प्रिंसिपल, रेलवे सेकेंड्री स्कूल, (इंग्लिश मीडियम), वलसाड (वेस्ट यार्ड रेलवे कॉलोनी)’ के पते पर प्रातः 9:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

वेतनमान

पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को ₹26250 प्रति माह वेतन दिया जाएगा। हालांकि असिस्टेंट टीचर पदों के लिए 21,250 प्रति माह वेतन तय है। भर्ती संबंधी किसी भी अन्य डिटेल के लिए नीचे दी गई लिंक से नोटिफिकेशन देखें।

Share This Article