Latest Newsविदेशकोलंबिया में बारिश का कहर, 270 लोगों की मौत

कोलंबिया में बारिश का कहर, 270 लोगों की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बोगोटा: दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप (South American Continent) के उत्तर पश्चिम में स्थित देश कोलंबिया में बारिश (Colombia Rain) कहर बनकर टूट पड़ी है।

बारिश के कारण अत्यधिक भूस्खलन (landslide) की घटनाएं हो रही हैं। इस कारण अब तक 270 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।

कोलंबिया (Colombia)  पिछले चालीस वर्षों में सबसे खराब मौसम के दौर से गुजर रहा है। लगातार बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। हजारों की संख्या में लोग बेघर हो चुके हैं।

Colombia Rain

तीन लोगों की मौत की पुष्टि

सड़कें उखड़ जाने के कारण आवाजाही बाधित है। स्कूल, अस्पताल आदि के संचालन में भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अलग-अलग घटनाओं में 270 लोगों की मौत हो गयी है। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने व्यापक सहायता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

बचाव व राहत कार्यों के बीच कोलंबिया की एक सड़क भूस्खलन की चपेट में आकर लगभग गुम हो गयी। घटना में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और बीस लोग अभी भी फंसे हैं।

Colombia Rain

बीस लोग लापता

भूस्खलन के कारण एक बस और मोटरसाइकिल सवार फंस गए। बस में दो दर्जन यात्री सवार थे। इसके अलावा मोटरसाइकिल सवारों का भी पता नहीं चल रहा है।

Colombia Rain

राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो (President Gustavo Petro) ने जानकारी दी कि अभी तक नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिसमें तीन की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बीस लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

rain in Colombia

spot_img

Latest articles

रांची में खुलेआम वसूली, बीच सड़क बालू गाड़ी से पैसे लेते दिखी पुलिस

Open Extortion in Ranchi : राजधानी रांची में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर...

पुरी में मातम, समुद्र में डूबने से रांची की मां और बेटे की दर्दनाक मौत

Mourning in Puri: ओडिशा के पुरी में छुट्टियां मनाने गए रांची के एक प्रतिष्ठित...

करबिगवां का गौरव, गांव के बेटे पीयूष पांडेय बने पश्चिम बंगाल के कार्यवाहक DGP

Piyush Pandey becomes DGP : कानपुर (महाराजपुर) से जुड़ी एक गर्व की खबर सामने...

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

खबरें और भी हैं...